search

Bihar BJP Candidates 2025: नरपतगंज में पूर्व विधायक पर भाजपा ने जताया भरोसा, वर्तमान का कटा टिकट

Chikheang 2025-10-14 23:07:44 views 1270
  

देवंती यादव और जयप्रकाश यादव



जागरण संवाददाता, अररिया। नरपतगंज विधानसभा में एक बार फिर चुनावी परिदृश्य बदल गया है। एनडीए में भाजपा कोटे की इस सीट पर पार्टी ने भाजपा की पूर्व विधायक देवंती यादव को यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में नरपतगंज से पूर्व विधायक देवंती यादव को उम्मीदवार बनााया गया है, जबकि यहां से सीटिंग विधायक जयप्रकाश यादव का टिकट काट दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

देवंती यादव यहां से 2010 के विधानसभा चुनाव में लगभग सत हजार मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने निकटतम प्रतिद्धंदी राजद उम्मीदवार अनिल यादव को हराया था। देवंती यादव मूल रूप से फारबिसगंज के जोगबनी की रहने वाली है। हालांकि, नरपतगंज में भी इनका घर है। वह पार्टी में लगातार सक्रिय रहकर बैठकों में भाग लेती रही।

वहीं, क्षेत्र का दौरा भी इनका चलता रहा। यहां से 2015 के चुनाव में भाजपा ने देवंती यादव का टिकट काटकर पूर्व विधायक जर्नादन यादव को उम्मीदवार बनाया था। जिसे राजद उम्मीदवार अनिल कुमार यादव से हार का सामना करना पड़ा था।  

2020 में जय प्रकाश यादव यहां से भाजपा विधायक बने। देवंती यादव ने बताया कि वे पार्टी में रहकर लगातार सेवा करती रही। फिलहाल वह जिले में पार्टी के प्राथमिक सदस्यता अभियान की संयोजक थी। इसमें प्रदेश में अररिया जिला का आठवां स्थान रहा था।

उन्होंने उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित यहां के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह का आभार जताया है। बताया कि वह पार्टी में रहकर दायित्वों का निर्वहन करती रही। 2015 के चुनाव में उन्हें मौका नहीं मिला था। बावजूद पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र में रहकर यहां के लोगाें की सेवा करती रही। जिस कारण यहां के लोगोंं और कार्यकर्ताओंं से दिल का रिश्ता बन गया। पार्टी में काम करने वालों का हमेशा सम्मान रहा है। यही कारण है कि पार्टी ने एक बार मुझ पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953