search

वक्फ संपत्तियों का डेटा अब उम्मीद पोर्टल पर दर्ज होगा, अगले छह महीने में पूरा करना है काम

Chikheang 2025-10-14 22:37:47 views 1279
  

जिले की सभी वक्फ संपत्तियों की जानकारी जल्द ही उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करानी होगी।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले की सभी वक्फ संपत्तियों की जानकारी जल्द ही उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जिले को चार भागों में बांटकर प्रत्येक क्षेत्र के नोडल अधिकारी नामित किए हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि संशोधित वक्त अधिनियम 2025 लागू होने के बाद छह माह में ही वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराना है।

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा गाजियाबाद में स्थित सभी वक्फी संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए जिले की बड़ी और महत्वपूर्ण वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।

इस कार्य के जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, यदि डाटा फीड करने में किसी को परेशानी का सामना करना पड़े तो वह हेल्प डेस्क पर आकर मदद ले सकता है।  

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दिवाली-छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- बाजार के आसपास न लगे जाम  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953