search

Ghaziabad News: बेटी पैदा होने पर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, ससुरालियों ने किया प्रताड़ित

deltin33 2025-10-14 13:37:15 views 1270
  



जागरण संवाददाता, भोजपुर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योडी-7 बिस्वा में बेटी पैदा होने पर विवाहिता को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गला दबाकर विवाहिता की हत्या करने की भी कोशिश की गई। जब विवाहिता बेहोश हो गई तो ससुरालियों ने उनके कमरे में आग लगा दी। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। मामले में एसीपी मोदीनगर के आदेश पर भोजपुर थाने में छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पीड़िता नाजिया का निकाह त्योड़ी-7 बिस्वा के कैफ के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुरालियों का व्यवहार उनके प्रति सही था। कुछ समय बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि तभी से ससुराल के लोगों ने उन्हें ताने देने शुरू कर दिये। ससुराल के लोग बेटे की आस लगाए बैठे थे। इसको लेकर उनके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं, विवाहिता पर ससुर द्वारा गंदी नजर रखने का भी आरोप है, लेकिन परिवार बना रहे इसलिए विवाहिता सब सहती रही।

अब कुछ दिन पहले आरोपितों ने विवाहिता को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस बीच वे बेहोश हो गई। ससुरालियों को लगा कि विवाहिता की मौत हो चुकी है। इसलिए उन्होंने कमरे में आग लगा दी।

आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर विवाहिता काे बचाया। तभी से विवाहिता अपने मायके रह रही हैं। उनकी तरफ से एसीपी माेदीनगर से शिकायत कर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। मामले में एसीपी मोदीनगर ने बताया कि कैफ, कौशर, दानिश्ता, साहिस्ता, निशा व रियाजुल पर केस दर्ज किया गया है। जिसकी भूमिका छानबीन में सामने आएगी, उसकी गिरफ्तारी होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521