search

कांग्रेस नेता के लापता भाई का शव भाखड़ा से बरामद, नहर किनारे मिली थी थार कार

LHC0088 2025-10-14 04:06:48 views 1257
  

कांग्रेस नेता के लापता भाई का शव भाखड़ा से बरामद। सांकेतिक फोटो



संवाद सूत्र, खन्ना। खन्ना यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय मोदगिल के छोटे भाई और व्यापारी अभिषेक मोदगिल का शव भाखड़ा नहर से सोमवार को बरामद हुआ। शव गंडाखेड़ी गांव के पास से मिला। सरहिंद थाना पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक नौ अक्टूबर को घर से निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। उनकी थार गाड़ी पहले ही सरहिंद फ्लोटिंग के पास भाखड़ा नहर किनारे मिली थी। गाड़ी से उनका मोबाइल फोन, पर्स और अन्य निजी सामान बरामद हुआ था। हालांकि, अभिषेक के खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138