search

गोंडा में डेंगू के मरीज बढ़ने से मचा हड़कंप, अस्पतालों में भीड़ से सुविधाओं पर उठ रहे सवाल

Chikheang 2025-10-14 02:06:46 views 1260
  

जिले में डेंगू के मरीज बढ़ने से अस्पतालों में लग मरीजों की लाइन।  



जागरण टीम, गोंडा। मौसम में बदलाव के साथ ही बुखार, जुकाम, सर्दी व खांसी के मरीज बढ़े हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक रोगी उपचार कराने पहुंच रहे हैं। जिले के डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं लेकिन, बचाव का इंतजाम नाकाफी है। डेंगू मरीजों की संख्या 75 पहुंच गई है। साफ-सफाई को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग भी बचाव का पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पा रहा है। पूरी व्यवस्था बेपटरी है, जिसका खामियाजा रोगियों को भुगतना पड़ रहा है। संचारी रोगों पर लगाम नहीं लग पा रही है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नवाबगंज में मौसम जनित बीमारियों के चलते सीएचसी पर मरीजों की लंबी कतार लग रही है। सुबह साढ़े ग्यारह बजे सीएचसी पर चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह मरीजों को देख रहे थे।

यहां पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक, दवा वितरण काउंटर व लैब तक मरीजों की भारी भीड़ रहती है। दोपहर डेढ़ बजे तक 291 मरीजों का उपचार किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम मोहन सिंह ने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। सर्दी-जुकाम, खांसी व सास लेने में दिक्कत वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों को जांच-पड़ताल के बाद दवाओं का वितरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में पुलिस की छापेमारी में 2.20 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953