दुष्कर्म के आरोप में ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार। प्रतीकात्मक
जासं, गोपेश्वर। युवती से दुष्कर्म के आरोप में दशोली विकासखंड के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख विपिन कंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भी भेज दिया है।
गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि युवती ने मंगलवार को तहरीर देकर विपिन कंडारी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हुई है।Avloq International India, fastener manufacturing facility, Navi Mumbai विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
युवती ने ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख पर लंबे समय से साथ रहने का भी आरोप लगाया है। विपिन कंडारी पूर्व में एक संगठन से जुड़कर छात्र नेता भी रहे हैं। इसी दौरान युवती से जान पहचान हुई। |