deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन: क्या भाजपा फिर हरिसिंह ढिल्लो पर लगाएगी दांव? सपा-कांग्रेस से 8 दावेदार

deltin33 2025-10-13 19:08:00 views 799

  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरम है। भाजपा फिर से अपने भरोसेमंद एमएलसी हरिसिंह ढिल्लो पर ही दाव लगा सकती है हालांकि कुछ नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। एमडीए से जुड़े भाजपा के एक युवा नेता भी टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनके अलावा अन्य जिलों से भी भाजपा नेता टिकट के लिए लाइन में हैं। भाजपा के बड़े नेताओं के दरबार में टिकट के लिए हाजिरी भी लगा रहे हैं लेकिन, ढिल्लो के खिलाफ खुलकर हर नेता पंगा लेने से बच रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा अगले साल होने वाले विधान परिषद चुनाव में रणनीति बना रही है और फिर से ढिल्लो पर भी दाव भी सकती है।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, वर्तमान में शिक्षक एमएलसी हैं अमरोहा के ढिल्लो

  

  • बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के समधी अमरोहा निवासी हरिसिंह ढिल्लो विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हैं।
  • ढिल्लो 12827 मत पाकर एमएलसी चुने गए थे।
  • 4864 मत पाकर दूसरे नंबर पर सपा के संजय कुमार मिश्र उर्फ गुरूजी रहे थे।
  • पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र शर्मा को 1282 मत मिले थे।
  • रामबाबू शास्त्री 2016 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
  • कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे।
  • बाकी मत अन्य उम्मीदवारों को मिले थे।
  • इस चुनाव में कुल 25513 मत पड़े थे।
  • वर्ष 2026 में ढिल्लो का कार्यकाल खत्म होने को है। इसलिए चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।
  • नए मत बनवाने के लिए सभी दलों के नेता लगे हैं।




सपा से आठ और कांग्रेस से छह दावेदार अभी तक सामने आए

  

सपा से आठ और कांग्रेस से छह दावेदार अभी तक सामने आए हैं। इन दोनों दलों के गठबंधन की स्थिति भी साफ नहीं है। इसलिए दोनों पार्टियों नेता चुनाव की तैयारी में लगे है। भाजपा ने चुनाव जीतने की रणनीति के तहत वोट बनवाने का अभियान तेज कर दिया है। जिले के 18 मंडलों के स्कूलों की सूची तैयार की गई है और अध्यक्षों को वोट बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष आकाश पाल अपने 18 मंडलों में सक्रिय हैं, वहीं महानगर अध्यक्ष गिरीश भडूंला शहर के 10 मंडलों में मतदान फार्म भरवाने का अभियान चला रहे हैं।

पहले मतदाता बनवाओ, फिर चुनाव में दबदबा बनाओ


  

भाजपा की रणनीति साफ है कि पहले मतदाता बनवाओ, फिर चुनाव में दबदबा बनाओ। मुरादाबाद के अलावा बरेली और अमरोहा मंडलों में भी पार्टी की टीमें सक्रिय हैं। सपा और कांग्रेस की तरफ से भी दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। सपा से आठ और कांग्रेस से छह दावेदारों के नाम सामने आए हैं हालांकि, इन दोनों दलों के गठबंधन की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि गठबंधन न बनने की स्थिति में वोट बंटने का खतरा होगा, जिससे भाजपा को फायदा मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि भाजपा में उम्मीदवार हाईकमान तय करेगा, इसलिए स्थानीय नेता खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं, वर्तमान एमएलसी हरिसिंह ढिल्लो की पकड़ भी मजबूत है कि किसी अन्य नेता का पक्का दाव फिलहाल मुश्किल है। उनकी साख, प्रभाव और वोट बैंक क्षमता पार्टी के लिए रणनीतिक लाभ भी है।
ढिल्लो के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा



2019 के परिणामों से साफ है कि ढिल्लो के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। सपा और कांग्रेस को केवल नए मतदाताओं को जोड़ने और गठबंधन को मजबूत करने पर भरोसा रखना होगा। वहीं, भाजपा का सक्रिय मतदाता अभियान यह सुनिश्चित करता है कि चुनाव से पहले संगठन जमीन पर पूरी तरह मजबूत रहे। कुल मिलाकर, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। भाजपा ढिल्लो के दम पर फिर से दांव लगाने की रणनीति में है, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन अपनी तैयारी और उम्मीदवार चयन पर नजरें बनाए हुए हैं।

अगले साल 2026 में ही यह राजनीतिक समीकरण साफ करेगा कि कौन किस हद तक इस क्षेत्र में दबदबा बना पाएगा। क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा का कहना है कि भाजपा हमेशा चुनाव की तैयारी में रहती है। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए हमारी टीमें वोट बनवा रही हैं। टिकट हाईकमान तय करेगा, अभी तो वोट बन रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

administrator

Credits
69678