search

Weather Update: तेज धूप या ठंडक... कैसा रहेगा उत्तराखंड में आज का मौसम, लेटेस्ट अपडेट

Chikheang 2025-10-13 15:36:15 views 1273
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। दून में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। जबकि, न्यूनतम तापमान घटने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सुबह से निकली चटख धूप

  

रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे पारे में मामूली इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, शाम को कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं चलने लगीं। जिससे ठंडक महसूस की गई।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 30.8, 16.5
  • ऊधमसिंह नगर, 31.0, 17.1
  • मुक्तेश्वर, 21.5, 9.8
  • नई टिहरी, 22.7, 9.6


  
न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही कमी

वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है और अधिकतम तापमान सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। यह मौसम स्वास्थ्य के लिए भी प्रतिकूल है और संक्रमण के आशंका बनी रहती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। प्रदेशभर में चटख धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि, पारे में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953