search

जहानाबाद के फुटपाथ पर मौत का जाल, गायब ढक्कन से नाले में गिरने का खतरा

deltin33 2025-10-13 14:06:23 views 1269
  

कई जगह पर टूटे हैं फुटपाथ के ढक्कन, बना रहता है दुर्घटना का खतरा। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जहानाबाद शहर में पैदल चलने वालों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़कों के दोनों ओर नाले के ऊपर फुटपाथ बनाए गए हैं, जिनकी सफाई के लिए जगह-जगह ढक्कन लगाए गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन कई स्थानों पर ये ढक्कन गायब हो गए हैं, जिससे फुटपाथ पर चलने वाले लोगों के लिए नाले में गिरने का खतरा बना रहता है। इस संभावित खतरे के कारण लोग हमेशा सतर्क रहना पड़ता है।

थोड़ी सी चूक से लोग गंभीर रूप से जख्मी हो सकते हैं। अब तक कई लोग नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। दरअसल, कई स्थानों पर नाले की सफाई के लिए लोहे की जाली वाले ढक्कन लगाए गए थे, जिन्हें सफाई के दौरान हटा दिया गया, लेकिन फिर से स्थापित नहीं किया गया।

कुछ ढक्कन चोरी भी हो गए हैं। इस स्थिति में फुटपाथ पर चलना हमेशा खतरे को आमंत्रित करता है। जहां ढक्कन पूरी तरह से गायब हैं, वहां लोग संभलकर पार हो रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर जाली इतनी जर्जर है कि लोग इसके बारे में अनजान रहते हैं।

रात के अंधेरे में यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। इस कारण लोग शाम के समय सड़क पर चलना अधिक सुरक्षित समझते हैं। सड़क पर गाड़ियों की तेज रफ्तार का खतरा है।

वहीं फुटपाथ पर टूटे हुए ढक्कनों से दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521