search

पाकिस्तानी नंबर से भेजे गए बिजनौर के चांदपुर को दहलाने के मैसेज, पुलिस से लेकर ATS तक एक्टिव

deltin33 2025-10-13 13:06:31 views 1278
  

पाकिस्तानी नंबर से भेजे गए बिजनौर के चांदपुर को दहलाने के मैसेज, पुलिस से लेकर ATS तक एक्टिव



जागरण संवाददाता, चांदपुर (बिजनौर)। एक युवक शफी के मोबाइल फोन पर शनिवार व रविवार को पाकिस्तान के नंबर से चांदपुर को दहलाने के धमकी भरे मैसेज भेजे गए। शफी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बे के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एटीएस भी सक्रिय हो गई है। यूट्यूबर साहिल ने कस्बे के भगवान शंकर की मूर्ति का एक भ्रामक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था। शफी ने अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर साहिल के वीडियो के विरोध में दूसरा वीडियो अपलोड किया था।

आरोप है कि साहिल ने पाकिस्तान में बैठे अपने इंस्टाग्राम फालोवर अतीफ अहमद भट से संपर्क साधा। इसके बाद पाकिस्तानी नंबर से शफी के वाट्सएप नंबर पर मैसेज आए। मैसेज में चांदपुर को बम से दहलाने की धमकी थी। रविवार देर शाम शफी की तहरीर पर पुलिस ने अहमद भट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस साहिल व पाकिस्तान में बैठे उसके इंस्टाग्राम फालोअर अतीफ अहमद भट के बीच पाकिस्तानी कनेक्शन तलाशने में जुट गई है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521