search

तीसरे दिन आखिरी सेशन जीत फूली नहीं समा रही विंडीज टीम, कहा- चौथे और पांचवें दिन आएगा मजा

LHC0088 2025-10-13 03:38:24 views 1272
  

तीसरे दिन का आखिरी सत्र रहा वेस्टइंडीज के नाम  



जेएनएन, नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने ठोस वापसी करते हुए मुकाबले को चौथे दिन तक खींच दिया। धीमी होती पिच पर टीम के बल्लेबाजों ने धैर्य और अनुशासन का परिचय दिया। बाएं हाथ के स्पिनर कैरी पियरे ने कहा कि यह पिच भारतीय स्पिनरों के लिए भी आसान नहीं रही और बल्लेबाजी के लिए दिन के अंत में हालात बेहतर होते गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पियरे ने कहा विकेट चुनौतीपूर्ण है, खासकर कम उछाल के कारण। यह मेरा सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच है, इसलिए मैं लगातार सीखने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पिच धीमी जरूर है, पर अब भी बल्लेबाजी योग्य है। बीच-बीच में कुछ गेंदें टर्न ले रही हैं, लेकिन कुल मिलाकर विकेट अच्छा है। चौथे और पांचवें दिन और स्पिन बढ़ेगा।
ड्रेसिंग रूम में हुई थी इस बात की चर्चा

टीम की दूसरी पारी में जॉन कैम्पबेल और शै होप की अर्धशतकीय साझेदारी ने मैच को संतुलन में ला दिया। पियरे ने कहा हमने ड्रेसिंग रूम में अनुशासन और धैर्य पर चर्चा की थी। सैमी और कोचिंग स्टाफ ने सत्र जीतने पर जोर दिया। लंबे समय बाद हमने कोई सत्र जीता है, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
फॉलोऑन मिलने पर हुए आश्चर्य

फॉलोऑन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पियरे ने कहा थोड़ा आश्चर्य हुआ कि भारत ने हमें दोबारा बल्लेबाजी के लिए भेजा, क्योंकि विकेट अब भी अच्छी थी। लेकिन हमने चुनौती स्वीकार की और लक्ष्य रखा कि इस पारी में मैच में वापसी करनी है। कैम्पबेल की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा पहली पारी में उनका आउट होना निराशाजनक था, लेकिन उन्होंने मेहनत का फल दूसरी पारी में पाया। उन्होंने ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138