search

Avadh University: दीक्षा समारोह में 125 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक, DigiLocker पर अपलोड होंगी उपाधियां

LHC0088 2025-10-13 03:08:07 views 1182
  

दीक्षा समारोह में 125 मेधावियों को मिलेंगे 140 स्वर्ण पदक।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दीक्षा समारोह आयोजित होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य एवं राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगी। अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसमें कुलाधिपति 125 मेधावियों को 140 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को इसके लिए दोबारा पूर्वाभ्यास हुआ, जिसमें सर्वप्रथम कौटिल्य प्रशासनिक भवन से शोभायात्रा निकली, जो स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंची। छात्राओं ने राष्ट्रगीत, कुलगीत गाये। विवि की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत हुई। मेधावियों को स्वर्ण पदक वितरित करने तथा दीक्षोपदेश का अभ्यास हुआ।

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दीक्षोपदेश में सभी को शपथ दिलाई फिर मेधावियों को स्वर्ण पदक बांटे। विश्वविद्यालय के गोद लिये गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट बांटने का अभ्यास हुआ। संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने उपाधियां वितरित कीं। संचालन प्रो. नीलम पाठक ने किया।

पूर्वाभ्यास का संचालन कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने किया। स्नातक एवं परास्नातक की एक लाख 89 हजार एक सौ उन्नीस उपाधियां एवं अंकपत्र डिजीलाकर पर अपलोड किये जाएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138