search

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में साढ़े 16 लाख की मिठाई जब्त

deltin33 2025-10-12 23:06:44 views 1248
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। दीपावली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा की टीम ने सोमवार को जगह-जगह छापेमारी की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बताया कि शुक्लागंज में श्रीराम स्वीट्स से एक खोया, एक बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संबंधित को नोटिस प्राप्त कराया गया। जमुना पेड़े वाले के यहां से दो मिठाई के नमूने लिए गए। जगदंबा स्वीट्स से बर्फी का एक नमूना एकत्रित किया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

टीम में सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, आशीष कुमार वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, पल्लवी शर्मा, रुची बाजपेयी व उपासना शाह आदि शामिल रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476783