search

जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में टाटा स्टील कर्मी की मौत, छह अन्य घायल

Chikheang 2025-10-12 23:06:27 views 1270
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलूंग स्थित नए पुल के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार में जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे टाटा स्टील के वायर रॉड मिल (WRM) में कार्यरत क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह (57) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कार में सवार छह अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से सभी को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी एक सहकर्मी के जुड़वा संतान के जन्म की खुशी में पार्टी मनाने निकले थे। लौटते समय यह हादसा हुआ।

बताया गया है कि दुर्घटना के समय कार का शीशा खुला था और कार के पलटने पर प्रमोद कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार में प्रमोद सिंह के साथ वायर रॉड मिल के ही कमेटी मेंबर आरके सिंह भी सवार थे, जो चालक के बगल वाली सीट पर थे। हादसे के बाद उन्हें शीशा तोड़कर और सीट बेल्ट काटकर बाहर निकाला गया। अन्य घायल कर्मचारियों को भी कार से निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक प्रमोद कुमार सिंह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित भूषण कॉलोनी के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार टाटा स्टील कर्मचारी अमित सिंह की थी, जो स्वयं भी कार में सवार थे और सुरक्षित हैं।

हादसे ने सहयोगियों को गहरे शोक में डाल दिया है। प्रमोद कुमार सिंह और आरके सिंह की दो दिन पहले ही विभागीय पदोन्नति हुई थी।
दुर्घटना में घायल कर्मियों की सूची

1. उमा शंकर नोनिया (47)
2. नंदू यादव (50)
3. परीक्षित बेनुधर (28)
4. जय बनर्जी (50)
5. बिनेश टूद्दू (33)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168135