search

पीएम श्री स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी: सरकार देगी 6000 रुपये! नवंबर में मिलेगा शुल्क

deltin33 2025-10-12 18:36:24 views 1278
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रदेश में संचालित पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जो छात्र-छात्राएं विद्यालय से पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहते हैं, उन्हें परिवहन शुल्क देने की तैयारी है। प्रत्येक विद्यार्थी को 6000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीते जुलाई माह में प्रदेश सरकार ने इसकी घोषणा की थी। अब यह वार्षिक शुल्क नवंबर में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दी जाएगी।

  
145 स्कूलों के विद्यार्थी हाेंगे लाभान्वित, अक्टूबर के मध्य तक पूरी होनी चाहिए प्रक्रिया

  

समग्र शिक्षा माध्यमिक राज्य परियोजना कार्यालय ने सभी जिलों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि विद्यालयों से सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थी को चिह्नित करें। यह प्रक्रिया हर हाल में अक्टूबर मध्य तक पूरी कर लेनी है। पहले चरण में प्रदेश के 145 स्कूलों के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477019