Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

दिवाली पर बाइक खरीदने का है प्लान? लिस्ट में देखें 2 लाख तक की 5 बेस्ट ऑप्शन्स

deltin33 2025-10-12 13:36:40 views 981

  

2 लाख से कम कीमत में ये हैं टॉप 5 बाइक्स



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। दिवाली के पर्व पर बहुत से नई चीजें खरीदते हैं। वह चाहें, चोना-चांदी हो या फिर मोटरसाइकिल-कार। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको 2 लाख रुपये तक की कीमत में आने वाली मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं। यह सभी बाइक कई बेहतरीन फीचर्स और शानदार माइलेज के साथ आती है। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
₹2 लाख तक की टॉप 5 मोटरसाइकिल
बाइक का नाम
कीमत (एक्स-शोरूम)
इंजन/सेगमेंट
माइलेज
     
   
   
   Hero Splendor Plus
   ₹73,902 – ₹76,437
   कम्यूटर, 100cc
   80 kmpl तक
   
   
   TVS Raider 125
   ₹80,500 – ₹95,600
   125cc स्पोर्टी बाइक
   55 kmpl तक
   
   
   TVS Apache RTR 160 4V
   ₹1,15,852 – ₹1,35,840
   160cc स्पोर्ट
   45-50 kmpl तक
   
   
   Yamaha R15 V4
   ₹1,69,425 – ₹1,74,019
   150cc स्पोर्ट्स
   40-45 kmpl तक
   
   
   Royal Enfield Classic 350
   ₹1,81,118 – ₹2,15,750
   350cc क्रूजर
   35-40 kmpl तक
   
1. Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus को 73,902 रुपये से लेकर 76,437 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर की जाती है। यह भारत की सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर बाइक है। कम मेंटेनेंस कॉस्ट, आसान राइडिंग और देश के हर कोने में सर्विस नेटवर्क इसे एक परफेक्ट कम्यूटर बाइक बनाते हैं। अगर आप पहली बार बाइक ले रहे हैं और टेंशन-फ्री राइड चाहते हैं, तो Splendor Plus सबसे भरोसेमंद विकल्प है।

  
2. TVS Raider 125

TVS Raider 125 को 80,500 रुपये से लेकर 95,600 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर की जाती है। इसे केवल माइलेज के लिए नहीं, बल्कि मजेदार राइड के लिए भी जानी जाती है। इसका डिजाइन बग-आई हेडलाइट और ब्राइट कलर्स इसे कॉलेज जाने वाले युवाओं के बीच फेवरेट बनाते हैं। इसमें डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS और डिजिटल TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका माइलेज 55 kmpl से ऊपर का है।

  
3. TVS Apache RTR 160 4V

Apache RTR 160 4V को 1.15 लाख रुपये से लेकर 1.35 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर की जाती है। इसका इंजन स्मूद है और पावर डिलीवरी बेहद लाइनियर, जो शहर और हाईवे दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देती है। इसे 160cc सेगमेंट का ऑलराउंडर कहा जा सकता है। इसका राइडिंग डायनामिक्स बेहतरीन हैं। इसका कॉर्नरिंग और हैंडलिंग दोनों में यह बाइक्स अपने सेगमेंट में सबसे आगे है।

  
4. Yamaha R15 V4

Yamaha R15 V4 की एक्स-शोरूम कीमत 1.69 लाख रुपये से लेकर 1.74 लाख रुपये के बीच है। इसका एयरोडायनामिक डिजाइन, शार्प हेडलैंप्स और परफॉर्मेंस इसे अब भी सबसे अलग बनाते हैं। 150cc सेगमेंट में इसकी बराबरी कोई नहीं करता है। इसमें एडवांस फीचर्स, बेहतरीन हैंडलिंग और स्मूद इंजन मिलता है।

  
5. Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये से लेकर 2.15 लाख रुपये के बीच है। इसकी भारी बॉडी, दमदार आवाज़ और शाही राइडिंग पोजीशन इसे बाकी सब से अलग बनाती है। नई Classic 350 अब और भी रिफाइन हो चुकी है। इसमें कम वाइब्रेशन, बेहतर थ्रोटल रिस्पॉन्स और स्मूद इंजन इसे लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Related threads

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

9345

Threads

0

Posts

210K

Credits

administrator

Credits
28079
Random