search

पाकिस्तान में टीएलपी का आरोप, पुलिस फायरिंग में मारे गए 11 कार्यकर्ता

deltin33 2025-10-12 06:36:37 views 1303
  

पाकिस्तान में टीएलपी का आरोप (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस फायरिंग में उसके 11 समर्थक मारे गए। गोली तब चलाई गई, जब वे गाजा में इजरायली कार्रवाई के खिलाफ अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन के लिए इस्लामाबाद की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि टीएलपी के साथ दो दिन पहले शुरू हुई झड़पों में 40 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हिंसक झड़पें तब शुरू हुईं, जब लाहौर के आजादी चौक पर रात भर डेरा डाले रहने वाले 15,000 टीएलपी कार्यकर्ताओं ने सुबह इस्लामाबाद की ओर फिर से मार्च शुरू किया।

मुख्य झड़पें शाहदरा और मुरीदके इलाकों के बीच हुईं। उन्होंने कहा खारियां शहर में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए एक गड्ढा खोद दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सराय आलमगीर में झेलम पुल के पास और चेनाब नदी के वजीराबाद की ओर भी यही उपाय अपनाए गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477625