search

पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर बड़ा हमला, 7 पुलिसकर्मियों की मौत; पांच घंटे तक चली मुठभेड़

LHC0088 2025-10-12 01:10:27 views 1321
  

पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हमला (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर किए गए आत्मघाती हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए। फायरिंग के दौरान छह हमलावर भी मारे गए।

यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जब हमलावरों ने विस्फोटकों से लदे एक ट्रक को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य द्वार से टकरा दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद वे परिसर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पांच घंटे तक चली मुठभेड़

पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को घेर लिया। गोलीबारी के दौरान हमलावर हथगोले फेंकते रहे। यह मुठभेड़ पांच घंटे तक चली। सुरक्षा बलों ने उनके पास से आत्मघाती जैकेट, विस्फोटक, आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
कितने पुलिसकर्मी हुए घायल

हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले के वक्त ट्रेनिंग सेंटर में 200 के करीब प्रशिक्षु, प्रशिक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816