search

Lord Vishnu Priya Rashi: इन राशियों पर बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, मेहनत होती है सफल

LHC0088 2025-10-11 20:08:19 views 1271
  

Lord Vishnu priya rashi in hindi (Picture Credit: Freepik)  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि जिस व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, उसे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज हम आपको ऐसी 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर भगवान विष्णु की कृपा विशेष रूप से बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कहीं आपकी राशि (bhagwan Vishnu priya rashi) भी तो इन लकी राशियों में शामिल नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भगवान विष्णु की प्रिय राशि

वृषभ (Taurus) राशि के ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिसे धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की भी कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातक काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं। इन लोगों को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

  (Picture Credit: Freepik)  
मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

तुला राशि के स्वामी ग्रह भी शुक्र हैं। शुक्र देव प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और विलासिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि के जातकों को भी भगवान विष्णु की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की कृपा से इस राशि के लोग जीवन में सुख-सम्मान की प्राप्ति होती है।
इन्हें मिलती है विष्णु जी की कृपा

कर्क राशि राशि भी भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक मानी गई है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं, जिन्हें भावनाओं और रचनात्मकता का कारक माना जाता है। इस राशि के जातक काफी  अगर कर्क राशि के लोग भगवान श्री हरि नारायण की आराधना करते हैं, तो इससे उन्हें भावनात्मक और मानसिक स्थिरता के लिए लाभ देखने को मिल सकता है।   

  
बरसती है विशेष कृपा

सिंह (Leo) राशि भी उन राशियों में से एक मानी गई है, जिन पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। सूर्य देव को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और शक्ति का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की असीम कृपा बनी रहती है और वे अपने जीवन में खूब मान-सम्मान कमाते हैं।

यह भी पढ़ें - Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी के दिन क्यों पूजे जाते हैं मृत्यु के देवता यमराज? पढ़ें धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर से जरूर करें ये काम, नेगेटिव एनर्जी भी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165978