search

टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टियों के बीच अंदरूनी कलह, शापूरजी मिस्त्री ने फिर दोहराई टाटा संस की लिस्टिंग की मांग

Chikheang 2025-10-11 17:06:33 views 1290
  

टाटा ग्रुप में कलह के बीच टाटा संस की लिस्टिंग की मांग। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को नियंत्रित करने वाले टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टियों के बीच चल रहे अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एसपी ग्रुप के चेयरमैन शापूरजी पलोनजी मिस्त्री ने शुक्रवार को एक बार फिर पारदर्शिता लाने के लिए टाटा संस की सार्वजनिक लिस्टिंग की मांग दोहराई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मिस्त्री ने कहा कि आरबीआइ ने टाटा संस को 30 सितंबर, 2025 तक ऊपरी स्तर के वर्गीकरण में सूचीबद्ध करने की समयसीमा तय की थी। उन्होंने इस निर्देश को गंभीरता और नियामकीय प्रतिबद्धताओं के सम्मान के साथ देखे जाने की जरूरत बताई।
मिस्त्री ने क्या कहा?

मिस्त्री ने कहा कि शापूरजी पलोनजी समूह ने लगातार टाटा संस की सार्वजनिक लिस्टिंग की वकालत की है। उन्होंने कहा, “हमारा दृढ़ विश्वास है कि इस प्रमुख संस्थान की लिस्टिंग से न केवल इसके संस्थापक श्री जमशेदजी टाटा द्वारा परिकल्पित पारदर्शिता की भावना कायम रहेगी, बल्कि सभी हितधारकों (कर्मचारियों, निवेशकों और भारत के लोगों) के बीच विश्वास भी मजबूत होगा।“

उन्होंने आगे कहा-


भारत के सबसे पुराने व्यावसायिक घरानों में से एक के रूप में, हमें आरबीआइ पर पूरा भरोसा है कि वह समानता, न्याय और जनहित के सिद्धांतों पर आधारित निर्णय लेगा।


मिस्त्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि आरबीआइ कानून के शासन और निष्पक्षता की भावना के अनुरूप काम करेगा। मिस्त्री ने जोर देकर कहा कि टाटा संस की सार्वजनिक सूची केवल एक वित्तीय कदम नहीं है, बल्कि यह एक नैतिक और सामाजिक अनिवार्यता है।
कौन हैं शापूरजी?

शापूरजी पलोनजी परिवार के पास टाटा संस में लगभग 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एसपी समूह धन जुटाने और अपने कर्ज को कम करने के लिए टाटा संस में अपनी हिस्सेदारी का लाभ उठाने पर विचार कर रहा है। टाटा समूह की प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी देश के किसानों को देंगे बड़ी सौगात, \“पीएम धन धान्य कृषि योजना\“ की करेंगे शुभारंभ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168386