search

अखिलेश-आजम का मामला निजी, उस पर राजनीति ठीक नहीं: भूपेन्द्र चौधरी

deltin33 2025-10-11 12:06:45 views 1279
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व आजम खां के रिश्तों के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों के जो भी संबंध हैं। वह सभी जानते हैं। दोनों का निजी व आंतरिक मामला है। इस पर राजनीति ठीक नहीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बसपा के सम्मेलन के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात जनता के बीच रखने का अधिकार है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती प्रदेश की राजनीति का अहम चेहरा रही हैं। चार बार मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। कांशीराम की पुण्यतिथि पर बड़ा आयोजन किया है, यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

भाजपा का ध्यान सिर्फ विकास और सुशासन पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के 40 करोड़ जनता के विकास के लिए काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की एक विचारधारा है। पार्टी ने कभी भी बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन नहीं किया।

भाजपा एक विचारधारा पर चलने वाला संगठन है। हमारा जो संकल्प है, वह जनसेवा और राष्ट्रहित का है। देश की जनता ने हमें भरोसा दिया है, और हम उस भरोसे को निभा रहे हैं।

बिहार चुनाव पर कहा कि नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास हुआ है, वह पिछले 20 साल के परिवर्तन का परिणाम है। पहले वहां जंगलराज था, दंगे और हिंसा होती थी। अब बिहार कानून व्यवस्था और विकास में आगे बढ़ चुका है। चुनाव में एनडीए को फिर से बिहार की जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476962