search

16 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, छात्रों और महिलाओं के लिए खुशखबरी संभव

deltin33 2025-10-11 11:05:59 views 1164
  

16 अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर



राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित होगी। इस बैठक के लिए सभी विभागों और मंत्रियों को सूचित कर दिया गया है।

विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। अभी तक शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को कैबिनेट से स्वीकृति मिल सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट की बैठक में पेसा नियमावली को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि अभी भी चार विभागों से नियमावली को लेकर एनओसी नहीं मिला है। एक-दो दिन में एनओसी मिल गया तो कैबिनेट में यह प्रस्ताव पारित हो जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली, 2025 को मंजूरी मिल सकती है। इस नियमावली से संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद उस कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पलामू जेल से भेजा गया साहिबगंज, रांची समेत कई जिलों में दर्ज मामले

यह भी पढ़ें- एमपी-राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद झारखंड ड्रग विभाग अलर्ट, छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरफ को किया जब्त

यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: रंगदारी नहीं देने पर स्कूल संचालक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476723