रिंकू सिंह ने की प्रिया सरोज से सगाई। फोटो- सोशल मीडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से लखनऊ में सगाई कर ली। कार्यक्रम में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर क्रिकेट और राजनीति के जाने माने लोग शामिल हुए। लखनऊ के द सेंट्रम फाइव स्टार होटल में सगाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
होटल सेंट्रम में ही बीते दिनों कुलदीप यादव की सगाई हुई थी। कुलदीप ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की। इस कार्यक्रम में परिवार और दोस्त के साथ-साथ कुछ ही क्रिकेटर शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नि डिंपल यादव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल भी मौजूद रहे।
रिंकू सिंह️ प्रिया सरोज#rinkusingh #priyasaroj pic.twitter.com/gMfVNtoQhQ— Prerna Yadav (@prerna_yadav29) June 8, 2025
Shashank Singh, IPL 2025, Shreyas Iyer, Iyer Shashank Video, Qualifier 2, IPL Headline
होटल में खाने की प्लेट की कीमत
बता दें कि लखनऊ का द सेंट्रम फाइव स्टार होटल महंगे होटलों में शामिल है। यहां खाने की कीमत बहुत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, इस फाइव स्टार होटल में एक प्लेट की सबसे कम कीमत 5000-6000 रुपये है। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना महंगा होटल है। आम इंसान का इस होटल में आकर खाना खाना बस एक सपना हो सकता है।
16 करोड़ में रिटेन हुए थे रिंकू सिंह
आईपीएल में दमदार प्रदर्शन और अपनी मेहनत से क्रिकेटर रिंकू सिंह काफी संपत्ति बना ली है। वहीं, प्रिया सरोज सांसद हैं और उनके पिता भी सांसद रह चुके हैं। इस वजह से दोनों परिवारों के पास अब पैसे की कमी नहीं है। रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
300 मेहमान आमंत्रित
सगाई समारोह में परिवारीजन, रिश्तेदारों और मित्रों की उपस्थिति में रिंकू और प्रिया ने होटल में प्री-इंगेजमेंट शूटिंग भी कराई। सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज तक पहुंचे और विधि-विधान सगाई की रस्में पूरी की गईं। आयोजन में दोनों पक्षों से करीब 300 मेहमान आमंत्रित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Rinku-Priya Love Story: वो 4 मिनट और बदल गई जिंदगी... जानें कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी |