search

एक दिन की थानेदार बनीं आठवीं की छात्रा तनीषा, शिकायत सुन किया निस्तारण

LHC0088 2025-10-11 05:37:10 views 1277
  

एक दिन की थानेदार बनीं आठवीं की छात्रा तनीषा, शिकायत सुन किया निस्तारण



जागरण संवाददाता,आगरा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट आगरा में शिवालिक पब्लिक स्कूल बिचपुरी की कक्षा आठ की छात्रा तनीषा पाठक को एक दिन के लिए थाना प्रभारी जगदीशपुरा बनाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तनीषा ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार से थाने की दैनिक कार्यप्रणाली समझी, जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही पुलिस कार्य में पारदर्शिता, अनुशासन और जिम्मेदारी का अनुभव भी प्राप्त किया। तनीषा ने 1090, 112, 1076, 102, 108, 181 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी हासिल की। इस दौरान फरियादियों की शिकायतें सुन कर निराकरण भी कराया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165125