search

एक्टर Rajpal Yadav ने मांगी विदेश जाने की अनुमति, HC ने दिल्ली पुलिस और एक फर्म से मांगा जवाब

Chikheang 2025-10-11 05:06:32 views 1304
  

एक्टर राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी।  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चेक बाउंस मामले में फंसें अभिनेता राजपाल यादव को दीवाली के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदेश जाना है। जिसमें शामिल होने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के आवेदन पर दिल्ली पुलिस व एक निजी फर्म से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की पीठ ने राजपाल यादव के आवेदन पर दिल्ली पुलिस और मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई 14 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी।

राजपाल की तरफ से पेश हुए वकील ने तर्क दिया कि अभिनेता को बिहारी ग्लोबल कनेक्ट नामक कंपनी ने दुबई में दिवाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

इसके लिए उन्हें 17 से 20 अक्टूबर तक विदेश यात्रा करनी है। राजपाल यादव की तरफ से यह आवेदन एक लंबित पुनरीक्षण याचिका के संदर्भ में दायर किया गया है। इसमें उन्होंने चेक बाउंस मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को चुनौती दी है। यह मामला हाई कोर्ट मध्यस्थता केंद्र में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें- रिठाला में टेपों मालिक की चाकू से गोदकर हत्या, झगड़े के बाद ड्राइवर ने ही किए ताबड़तोड़ वार; गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167925