search

14 फीट लंबा, 1653 किलो वजन! अटलांटिक महासागर की सतह पर फिर से दिखाई दिया समुद्री दानव

LHC0088 2025-10-11 00:07:00 views 1085
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अटलांटिक महासागर की गहराई में अनेकों राज छिपे हुए हैं। समुद्र की गहराई बढ़ने के साथ ही समुद्र के तल में अनेकों जलीय जीव निवास करते हैं। हाल ही में बड़े समुद्री जीवों पर रिसर्च करने वाली एक संस्था ओसीएआरसीएच ने महासागर के अंदर लगभग 14 फुट लंबे वयस्क \“ग्रेट व्हाइट शार्क\“का पता लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ओसीएआरसीएच का कहना है कि \“ग्रेट व्हाइट शार्क\“ को न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर के पास सेंट लॉरेंस की उत्तरी खाड़ी में देखा गया। सीटीवी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार \“कंटेंडर\“ नाम के इस शार्क का वजन लगभग 1,653 पाउंड के आस- पास होने कि उम्मीद है। इसे पहली बार जनवरी में फ्लोरिडा-जॉर्जिया तट से लगभग 72 किलोमीटर दूर एक सैटेलाइट ट्रैकर से देखा गया था।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि \“कंटेंडर\“ नाम के वाइट शार्क ने मैसाचुसेट्स के केप कॉड से सेंट लॉरेंस की खाड़ी तक 73 दिनों में लगभग 1,400 किलोमीटर की समुद्री यात्रा की है, यानी हर दिन शार्क ने करीब लगभग 19 किलोमीटर का सफर तय किया।

OCEARCH के को-फाउंडर क्रिस फिशर ने कहा कि कंटेंडर ने अभी-अभी सेंट लॉरेंस की खाड़ी से पिंग किया है। कंटेंडर एक बड़ा, परिपक्व नर सफेद शार्क है जिसे हमने पिछले जनवरी में जॉर्जिया-फ्लोरिडा सीमा के तट के पास ट्रैक किया था। ये शार्क करीब 13 फुट 9 इंच लंबाई और अनुमानतः 1,653 पाउंड वजन का है। 29 सितंबर को, हमें 18 जुलाई के बाद से कंटेंडर से पहला पिंग प्राप्त हुआ, जब वह केप कॉड के तट से लगभग 64 मील दूर था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166182