search

लंबी आयु के लिए पत्नी ने रखा था करवा चौथ का व्रत, सड़क हादसे में पति दर्दनाक मौत

cy520520 2025-10-10 23:40:24 views 1248
  

लंबी आयु के लिए पत्नी ने रखा था करवा चौथ का व्रत और पति की सड़क हादसे में मौत।



जागरण संवाददाता, हरदोई। सुहाग की सलामती के लिए दीपिका करवा चौथ का व्रत थी। शुक्रवार की सुबह से तैयारियों में लगी थी। पल भर में उसका सुहाग ही उजड़ गया। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दीपिका के पति की मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना से घर में कोहराम मचा गया। पर्व की खुशियों की जगह घर में अब सिसकियां गूंज रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

देहात कोतवाली के ग्राम चंदीपुरवा के शिवम गुप्ता जीडीसी तिराहे पर मिठाई की दुकान चलाते थे। पत्नी दीपिका करवा चौथ का व्रत थी। शुक्रवार की सुबह सिलेंडर में गैस खत्म हो गई। शिवम बाइक से सिलेंडर लेने जिंदपीर स्थित एजेंसी पर आ रहे थे।

बाइक के पीछे सिलेंडर बंधा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे मेें शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बस लेकर फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवम को घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर स्वजन अस्पताल आ गए। शिवम की दो वर्ष पहले दीपिका से शादी हुई थी। अभी संतान नहीं थी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बस को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163233