search

Bihar Assembly Election 2025: 17 लाख से अधिक GEN Z वोटर तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

cy520520 2025-10-10 23:11:05 views 1240
  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: लोकतंत्र के महापर्व में युवा अपने मत की शक्ति दिखाने को तैयार हैं। इनके मत किसी भी उम्मीदवारों का भविष्य तय कर सकते हैं। दरअसल जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रो में युवा मतदाताओं (20-39 वर्ष) की संख्या 17 लाख तीन हजार 358 है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गायघाट विस क्षेत्र में सबसे अधिक एक लाख 66 हजार 553 है। सभी विस क्षेत्रों में एक लाख से अधिक इन युवा वोटरों की संख्या है। जबकि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 32 लाख 91 हजार 478 है।

अगर बात करें युवा मतदाताओं की तो कुल वोटरों में से करीब 55 प्रतिशत इनकी संख्या है। यह किसी भी उम्मीदवार का भविष्य तय कर सकता है। उम्मीदवार भी इन वोटरों को अपनी ओर करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

युवाओं को मतदान करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है। विशेष अभियान चलाकर इन वोटरों को मत का महत्व और इसकी शक्ति बताई जा रही है।

एक-एक वोट कितना कीमती है इससे भी अवगत कराया जा रहा है। उन्हें शार्ट फिल्म और वीडियो दिखाकर प्रेरित किया जा रहा है। ताकि वे बूथ तक जाकर मतदान कर सकें।
54 हजार हैं 18-19 वर्ष के मतदाता

जिले में 18-19 वर्ष यानी फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 54 हजार 92 है। इसके अनुसार, युवा मतदाताओं की संख्या करीब 17 लाख 50 हजार से अधिक हो जाएगी। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय भी युवा मतदाताओं की संख्या 17 लाख से अधिक थी।
विधानसभावार युवा मतदाताओं की संख्या (20-39 वर्ष)

  • विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल
  • गायघाट - 89029 - 77519 - 166553
  • औराई - 88257 - 73243 - 161506
  • मीनापुर - 80802 - 68197 - 148999
  • बोचहां - 77423 - 65120 - 142543
  • सकरा - 78739 - 67427 - 146166
  • कुढ़नी - 88548 - 75366 - 163914
  • मुजफ्फरपुर - 77060 - 70741 - 147801
  • कांटी - 88727 - 76198 - 164925
  • बरुराज - 80951 - 67641 - 148592
  • पारू - 86323 - 73133 - 159456
  • साहेबगंज - 84105 - 68748 - 152853
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163281