search

छुट्टी पर गए दारोगा की सर्विस पिस्टल से पत्नी को लगी गोली, धमाके की आवाज सुनकर मची खलबली

deltin33 2025-10-10 22:09:25 views 1031
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण टीम, आगरा। करवाचौथ पर छुट्टी लेकर घर गए दारोगा की सर्विस पिस्टल से चली गोली पत्नी को लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के मायके पक्ष ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। दारोगा की आगरा के खेड़ा राठौर थाने में तैनाती है। मेरठ पुलिस उसके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर पुलिस आगरा भेजेगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के दौराला निवासी रोबिन यूपी पुलिस में दारोगा हैं। उनकी तैनाती आगरा के खेड़ा राठौर थाने में है। रोबिन की शादी गंगानगर मेरठ निवासी दीपिका से हुई है। करवाचौथ पर रोबिन आगरा से छुट्टी लेकर घर आए हैं। वह अपने साथ सर्विस पिस्टल भी ले आए।

गुरुवार शाम करीब सात बजे दीपिका के परिवार के लोग दौराला आए हुए थे। एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रोबिन की सर्विस पिस्टल को उठाकर दीपिका सेफ में रखने जा रही थीं। तभी गोली चल गई जो दीपिका की जांघ में लगी और वह लहूलुहान हो गईं।

यह भी पढ़ें- Operation Langda in UP: यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, रायबरेली के हरिओम हत्याकांड के मुख्य आरोपित को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

परिवार के लोग दीपिका को अस्पताल ले गए। अस्पताल की तरफ से दौराला पुलिस को सूचना दी गई। सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल मौके पर पहुंचे। महिला और उसके मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।

रोबिन ने बताया कि वह आगरा से छुट्टी लेकर आए हैं। वह सर्विस पिस्टल साथ क्यों लाए इसके बारे में रोबिन से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने एसआइ रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर आगरा के पुलिस कमिश्नर को भेजने की बात कही।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476810