Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

UP Weather Today: गोरखपुर-कानपुर सहित कई जिलों में अगले पांच दिनों तक बदला रहेगा मौसम, दिन में धूप और रात में ठंड का एहसास

LHC0088 6 hour(s) ago views 593

  

अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा मौसम। जागरण  



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। दिन में जहां धूप खिलेगी। वहीं रात में 12 बजे के बाद हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि रात में ओस पड़ने लगी है। इसलिए तापमान प्रभावित होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों तक वर्षा के आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे दिन में तापमान अधिक हो सकता है। वर्षा के संबंध में गुरुवार से लेकर अगले पांच दिनों तक कोई चेतावनी नहीं है।

रायबरेली का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। रात का तापमान सामान्य रहेगा। गुरुवार को दिनभर तेज धूप रहने से उमस भरी गर्मी रही।

कानपुर का मौसम

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून बादलों के वापस लौटने के बाद उत्तरोत्तर सक्रिय मौसम तंत्रों के प्रभाव से कोई वर्षा नहीं हुई है। गुरुवार को कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं रहा। इससे शुष्क पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के आसार बनने लगे हैं। इसका असर गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के तौर पर देखने को मिला है। अगले दो दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में और भी कमी आएगी। इससे रात और सुबह का मौसम अच्छा हो जाएगा लेकिन दिन में तेज़ धूप निकलने की पूरी संभावना है। अब आसमान भी पूरी तरह से साफ़ हो जाएगा।

आगरा: धूप निकलेगी, शुष्क रहेगा मौसम

आगरा शहर में गुरुवार को दिनभर धूप निकली। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिली, लेकिन वह सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को धूप निकलने और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम शुष्क बना रहेगा। शहर में सोमवार व मंगलवार को वर्षा से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी। इससे सुबह और रात को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। गुरुवार को सुबह से धूप निकली। आंशिक बादलों और तापमान के सामान्य से कम रहने की वजह से मौसम सुहाना बना रहा।

अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश में काेई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। शुष्क पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

7626

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
23116
Random