deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, मलबे में चार श्रमिक दबे; एक की मौत

LHC0088 2025-10-10 06:06:26 views 1031

  

बेसमेंट पिलर के नीचे की मिट्टी खिसकने पर दीवार गिरने से हुआ हादसा। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सफदरजंग एंक्लेव में बृहस्पतिवार की शाम एक निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गई। जिसमें चार श्रमिक दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। एक अन्य श्रमिक की हालत भी गंभीर है।  

शाम लगभग 6:15 बजे दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि सफदरजंग एन्क्लेव के बी-5 ब्लॉक, 1ए में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से 4-5 लोग दब गए हैं, जिनमें से 2-3 की मौत होने की आशंका है।

घटनास्थल पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत टीम पहुंची। जहां पता चला कि बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक कोने से कंक्रीट का पिलर और उसके नीचे की मिट्टी फिसल गई।

जिससे इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया। इस दुर्घटना में काम कर रहे श्रमिक मलबे और मिट्टी के नीचे दब गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किए गए।

टीम ने चार घायल श्रमिकों को मलबे से निकाल कर सुखमनी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत अभी गंभीर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस हदसे में दिल्ली के मदनगीर के रहने वाले श्रमिक की मौत हो गई, उनकी उम्र 60 वर्ष थी। तीन अन्य घायल श्रमिकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। ये श्रमिक गैजपुर (उत्तर प्रदेश), दौसा (राजस्थान) और संगम विहार (दिल्ली) के रहने वाले हैं।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है और इसके बाद आसपास के इलाकों में निर्माण कार्य की कड़ी निगरानी की जाएगी। मृतकों के परिवारों को राहत देने के लिए प्रशासन ने सहायता की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल में मिली तस्वीर पर गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, तीन दिन से फरार ब्वॉयफ्रेंड हरियाणा से गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124891