deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

आगरा मेट्रो का दूसरा यार्ड तेजसी से बन रहा, माल रोड पर पिलर बनकर तैयार अब जल्द रखे जाएंगे गर्डर

deltin33 2025-9-25 18:01:38 views 1243

  Agra Metro: तेजी से बन रहा मेट्रो का दूसरा यार्ड, माल रोड पर जल्द रखे जाएंगे गर्डर - फोटो





जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Metro: उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो के दूसरे यार्ड का तेजी से कार्य कर रही है। एएसआई कार्यालय के पास बन रहे यार्ड के लिए अवंतीबाई चौराहा से जोड़ा जा रहा है। यह कार्य मार्च 2026 तक पूरा होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

माल रोड पर 20 से अधिक पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही गर्डर रखने का कार्य रात 11 से सुबह पांच बजे तक होगा। इसके लिए आधा दर्जन मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। दूसरे यार्ड को कमिश्नरी कार्यालय स्थित पहले यार्ड से जोड़ा जाएगा। इससे पहला कारिडोर दूसरे कारिडोर से जुड़ जाएगा। इससे मेट्रो क संचालन में भी आसानी रहेगी।


अवंतीबाई चौराहा से एएसआई कार्यालय के पास स्थित यार्ड तक बिछ रही नई लाइन

शहर में 30 किमी लंबा मेट्रो ट्रैक होगा। सिकंदरा तिराहा से ताज पूर्वी गेट तक पहला कॉरिडोर 14 किमी और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक दूसरा कॉरिडोर 16 किमी लंबा होगा। कमिश्नरी में मेट्रो का पहला यार्ड बनाया गया है। दूसरा यार्ड एएसआई कार्यालय के पास बन रहा है। यह चार हेक्टेयर में बनेगा।

Redmi Note 14 Pro Plus,Amazon Great Indian Festival Sale,Smartphone Deals,Mid-Range Smartphones,Redmi Discount Offers,Snapdragon 7s Gen 3,Smartphone Camera Specs,Budget Smartphones,Great Indian Festival
कमिश्नरी कार्यालय में बने पहले यार्ड से जोड़ा जाएगा दूसरा यार्ड, अगले साल कार्य होगा पूरा

संयुक्त महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि एमजी रोड स्थित अवंतीबाई चौराहा से माल रोड होते हुए दूसरे यार्ड तक लाइन तैयार हो रही है। माल रोड पर 20 से अधिक पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। दो सप्ताह में 15 पिलर और बन जाएंगे। प्रत्येक हिस्से में गर्डर रखने का कार्य शुरू होगा। एक गर्डर की लंबाई 28 मीटर, चौड़ाई तीन से चार मीटर और वजन 160 टन है।


एमज रोड और हाईवे पर बन रहे पिलर

यूपीएमआरसी द्वारा 15 रिग मशीनों से नेशनल हाईवे-19 और एमजी रोड पर पाइलिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 75 से अधिक पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही इस हिस्से में भी गर्डर रखने का कार्य चालू होगा। आइएसबीटी के सामने मेट्रो स्टेशन बन रहा है।
अगले माह चालू होगा कार्य

यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है। जलस्तर 487 फीट तक पहुंच गया है। जलस्तर 482 फीट तक पहुंचने के बाद यूपीएमआरसी द्वारा यमुना पर पुल का कार्य चालू किया जाएगा। अभी तलहटी तक मशीनें नहीं पहुंच सकती हैं। पिछले ढाई माह से कार्य बंद है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
71117