search

Bihar Chunav: 100 कोस तक थी बेतिया राज की रियासत, राजनैतिक घरानों का आज भी दबदबा कायम

Chikheang 2025-10-9 20:36:30 views 1324
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो)



शशि कुमार मिश्र, बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला पूर्व का चंपारण बेतिया राज एवं रामनगर राज के लिए जाना जाता था। बेतिया राज की रियासत सौ कोस तक थी, लेकिन बेतिया राज की महारानी जानकी कुंअर के 1954 में निधन होने के बाद इस राज के कोई उत्तराधिकारी नहीं बचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जबकि रामनगर के अलावा अन्य घरानों से आए राजनीतिज्ञों ने आज तक अपना दबदबा कायम रखा। उनकी तूती आज भी बोलती है। बेतिया को छोड़कर रामनगर राज में तीन दशकों तक सीट से नारायण विक्रम शाह एवं अर्जुन विक्रम शाह विधायक निर्वाचित होते रहे।

अर्जुन विक्रम शाह सूबे के खेल मंत्री की भूमिका में रहे थे। दूसरी ओर शिकारपुर, डुमरिया एवं विलासपुर घरानों में राजनीति काफी दिनों फलती-फूलती रही। शिकारपुर घराने से जहां धर्मेश प्रसाद वर्मा सांसद एवं विधायक निर्वाचित हुए, तो यहीं से दिलीप वर्मा चार बार सिकटा विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया।

यहां से धर्मेश प्रसाद वर्मा सिकटा विधान सभा क्षेत्र से 1980 एवं 1985 के विधान सभा में जनता पार्टी की सीट पर निर्वाचित हुए। धर्मेश प्रसाद वर्मा ने बेतिया लोक सभा क्षेत्र का जनता दल से 1989 में प्रतिनिधित्व किया।
सिलसिला आज भी जारी

दिलीप वर्मा 1995 में चंपारण विकास पार्टी की सीट पर 2000 में भारतीय जनता पार्टी तथा वर्ष 2010 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सिकटा विधान सभा क्षेत्र से विजई हुए। इसी घराने के विनय वर्मा, उमेश्वर प्रसाद वर्मा भी विधायक चुने गए। यह सिलसिला आज तक जारी है।

वर्तमान में इस घराने से तालुकात रखने वाली रश्मी वर्मा नरकटियागंज की विधायक हैं। इसी तरह से डुमरिया घराने से रणविजय शाही लौरिया विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचत हुए थे। वहीं, विलासपुर घराने से चन्द्रमोहन राय दो बार एवं विश्वमोहन शर्मा विधायक चार बार निर्वाचित होते रहे।

चन्दमोहन राय जहां सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बने, तो विश्वमोहन शर्मा सूबे के उद्योग मंत्री की भमिका निभाई। शिकारपुर घराने से जुड़े पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के पुत्र समृद्ध वर्मा वर्तमान में सिकटा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा से दावेदारी पेश कर रहे हैं।

    विधान सभा क्षेत्र निर्वाचित विधायक निर्वाचन वर्ष
   
   
   रामनगर
   नारायण विक्रम शाह
   1972
   
   
   रामनगर
   अर्जुन विक्रम शाह
   1977
   
   
   रामनगर
   अर्जुन विक्रम शाह
   1980
   
   
   रामनगर
   अर्जुन विक्रम शाह
   1985
   
   
   रामनगर
   चंद्रमोहन राय
   1990
   
   
   रामनगर
   चंद्रमोहन राय
   2000
   
   
   लौरिया
   विश्वमोहन शर्मा
   1977 से 1990 तक
   
   
   लौरिया
   रणविजय शाही
   1995
   
   
   लौरिया
   विश्वमोहन शर्मा
   2000
   
   
   सिकटा
   दिलीप वर्मा
   1995
   
   
   सिकटा
   दिलीप वर्मा
   2000
   
   
   सिकटा
   दिलीप वर्मा
   2010
   
   
   नरकटियागंज
   रश्मी वर्मा
   2014 (उपचुनाव)
   
   
   नरकटियागंज
   विनय वर्मा
   2015
   
   
   नरकटियागंज
   रश्मी वर्मा
   2020
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167770