search

'तप रहा राजस्थान', श्री गंगानगर में अब तक का स ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 45

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी की चपेट में बुधवार को श्री गंगानगर में सबसे अधिक 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस तरह से बुधवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
  बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, पिलानी और फलोदी सहित कई अन्य शहरों में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
  जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है।




  कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि बीकानेर मंडल, कोटा मंडल और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में 27 और 28 मई को तापमान 48 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
  बुधवार को राजस्थान के सबसे गर्म शहरों में श्री गंगानगर में सबसे अधिक तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद पिलानी में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बीकानेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर और चूरू में 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फलोदी में 46.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 45.4 डिग्री सेल्सियस और वनस्थली में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।




  वहीं, बाड़मेर और उदयपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा।
  लगातार जारी लू के बावजूद, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
  इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।
  28 मई को जयपुर, भरतपुर और अजमेर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर डिवीजन के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।
  29 मई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर डिवीजनों के कुछ जिलों में बारिश जारी रह सकती है।
  इसी प्रकार, 30 और 31 मई को जयपुर, भरतपुर और कोटा डिवीजनों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।






Deshbandhu



heatwaverajasthanrajasthan news









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148078