खेल डेस्क। युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और महिला टीम की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा को लेकर बड़ी खबर आई है। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी यानी NADA की ओर से नोटिस जारी किए जाने की खबर सामने आई।
खबरों के अनुसार, इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों पर गत वर्ष तय डोप टेस्ट के दौरान उपलब्ध नहीं रहने का आरोप है, जिसके कारण उनके खिलाफ पहला वेयरअबाउट्स फेल्योर दर्ज किया गया है।
यशस्वी जायसवाल और शैफाली वर्मा NADA के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल यानी आरटीपी का हिस्सा हैं। आपको बात दें कि आरटीपी में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी नाडा के साथ साझा करनी होती है और तय समय पर टेस्ट के लिए उपलब्ध होना पड़ता है।
खबरों के अनुसार, इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने मिस हुए टेस्ट को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, जिसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया। NADA की ओर से संबंधित खिलाड़ियों को नोटिस जारी किए जाने की बीसीसीआई और आईसीसी को भी दे दी गई है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें |