search

नासिक धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, मु ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 5

मुंबई। नासिक की एक निजी कंपनी में कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी छत्रपति संभाजीनगर के नाइगांव इलाके से की गई। निदा खान पिछले कई दिनों से कैसर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में रह रही थी। उसके साथ चार रिश्तेदार भी उसी फ्लैट में मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, नासिक पुलिस और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामला दर्ज होने के बाद से ही निदा खान लगातार फरार चल रही थी।




रात करीब 11:30 बजे पुलिस टीम ने उसे डिटेन किया। गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले उसका मेडिकल और हेल्थ चेक-अप कराया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिट वारंट की प्रक्रिया के लिए संभाजी नगर कोर्ट में पेश किया गया. अब उसे नासिक ले जाया जाएगा, जहां आज कोर्ट में पेशी होनी है.उसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग की जा सकती है।





25 दिनों से तलाश में जुटी थी सीट

जानकारी के अनुसार, नासिक पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) पिछले लगभग 25 दिनों से निदा खान की तलाश कर रही थी। जांच एजेंसियों को शक था कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी ताकि गिरफ्तारी से बच सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि SIT ने कई तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। आखिरकार छत्रपति संभाजीनगर में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की थी। हालांकि अदालत ने इस महीने की शुरुआत में उसकी याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने माना कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आरोपी से पूछताछ का अधिकार मिलना चाहिए।





अदालत में पुलिस ने रखे थे कई अहम तर्क

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया था कि मामले में कई डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं, जिनकी जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना था कि मोबाइल चैट, इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज, एप्लिकेशन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की गहराई से जांच के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। जांच एजेंसियों ने अदालत को यह भी बताया था कि इस मामले के तार नासिक से बाहर अन्य शहरों और लोगों तक भी जुड़े हो सकते हैं। इसी कारण पुलिस मामले की हर कड़ी को विस्तार से खंगालना चाहती है। अदालत ने पुलिस के तर्कों को ध्यान में रखते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से पुलिस ने आरोपी की तलाश और तेज कर दी थी।





शिकायतकर्ता को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने का आरोप

SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट में दावा किया है कि निदा खान ने शिकायतकर्ता को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश की थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे डिजिटल संदेश और सामग्री मिली, जिनके आधार पर यह आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता को हिजाब और बुर्का पहनने के लिए प्रेरित किया गया था। इसके अलावा उसे धार्मिक साहित्य, वीडियो और मोबाइल एप्लिकेशन भी भेजे गए थे। पुलिस इन सभी सामग्रियों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले में किसी बड़े संगठन का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।


पति से पूछताछ के बाद बढ़ी जांच

गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने निदा खान के पति से भी लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि शुरुआती दौर में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी और उसके कुछ रिश्तेदारों के मोबाइल फोन लगातार बंद मिल रहे थे, जिससे जांच में कठिनाई आ रही थी। इसके बावजूद SIT तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के जरिए आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जता रही है।


विस्तृत पूछताछ करेगी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। संभावना है कि पुलिस हिरासत में लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश करेंगी कि क्या यह मामला केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के संपर्क किन-किन लोगों से थे और क्या इस तरह की गतिविधियां अन्य स्थानों पर भी चल रही थीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फिलहाल हर पहलू पर सावधानी से जांच कर रही है। फिलहाल नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में इस गिरफ्तारी को लेकर चर्चा तेज है और पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








Editorial Team



Nashik Conversion CaseNashik TCS CaseNida Khan ArrestedMaharashtra NewsMaharashtra Police









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144811