search

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1,865 अप्रेंटिस पदों ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 69

नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाकर अपना पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने राज्यवार अप्रेंटिस के कुल 1,865 पदों पर बंपर भर्ती का एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
  इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हुई और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।




  एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय से प्राप्त होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है।
  उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।




  योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड के तौर पर शाखा/कार्यालय श्रेणी के अनुसार प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपए के बीच दिए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा मई/जून में आयोजित होने की संभावना है।
  आवेदन करने के समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी (पुरुष उम्मीदवारों) के लिए 944 रुपए, सामान्य/ओबीसी (महिला उम्मीदवारों) के लिए 708 रुपए, और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी एवं ट्रांसजेंडर के लिए 236 रुपए तय किए गए हैं।




  ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएपीएस या एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सभी साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन प्रत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
  कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।






Deshbandhu




Carrier Shipstudy teamBank Jobs 2026










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144838