search

आज का इतिहास

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 71

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-



  • 1765 - फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।  


  • 1913 - भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' पहली बार मुंबई के कोरोनेशन सिनेमा में प्रदर्शित की गई, जिसने भारतीय सिनेमा की नींव रखी।  


  • 1919 - अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।  


  • 1930 - राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म।  


  • 1939 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर ही 'ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की।  


  • 1951 - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म।  


  • 1969 - भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन।  


  • 1977 - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।  


  • 1979 - मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।  


  • 1981 - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन।  


  • 1998 - 'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।  


  • 1999 - कारगिल में चरवाहों द्वारा भारतीय सेना को घुसपैठ की संदिग्ध गतिविधियां देखने की सूचना दी गई।  


  • 2000 - भारतीय लेखिका, अभिनेत्री और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला परांजपे का निधन।  


  • 2002 - अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।  


  • 2003 - आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।  


  • 2004 - वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।  


  • 2006 - पाकिस्तान और ईरान ने 03 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।  


  • 2008 - टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।  


  • 2008 - पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।  


  • 2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।  


  • 2025 - शिवानंद बाबा का निधन। भारत के ऐसे व्यक्ति जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी उम्र 126 साल थी।   










Deshbandhu




HistoryWorld HistoryIndian and World History










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144838