खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज मुल्लनपुर के मैदान पर आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का विजयी रथ रोकने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। पंजाब किंग्स को अभी तक आईपीएल के इस संस्करण में एक भी हार नहीं मिली है।

केवल एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। वहीं राजस्थान रॉयल्स को तीन मैचों में हार मिली है। आज मुल्लनपुर के मैदान पर वैभव सूर्यवंशी के पास भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। वह आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए अपने 8 मैचों में 234.87 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं।

आज पंजाब के खिलाफ 43 रन बनाने से उनके चार सौ रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वह एक ही सीजन में 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें |