Shivam Dube: टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के टॉप परफॉर्मर्स में से एक थे। उन्होंने दुनिया की नंबर 1 टी-20 टीम के लिए सभी 9 मैच खेले। इनमें उन्होंने 5 विकेट लेने के अलावा 235 रन भी बनाए। इस सबसे छोटे फॉर्मेट के मेगा-इवेंट के फाइनल में 8 मार्च को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इसमें उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाए। उन 26 रनों में से उन्होंने 20वें ओवर में ही तीन चौके और दो छक्के लगाकर भारत के कुल स्कोर में 24 रन जोड़े।
भारत को रिकॉर्ड-तोड़ तीसरी T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जिताने में बड़ी भूमिका निभाने के बाद शिवम दुबे अपनी पत्नी अंजुम खान और एक दोस्त के साथ अहमदाबाद से मुंबई ट्रेन से गए। बताया जा रहा है कि भारत की जीत के कुछ ही घंटे बाद मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स फुल होने के कारण दुबे ने पत्नी और एक दोस्त के साथ सुबह की अहमदाबाद-मुंबई सयाजी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी।
\“इंडियन एक्सप्रेस\“ के अनुसार, मुंबई के इस ऑलराउंडर ने ट्रेन से सफर करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स बुक हो चुकी थीं। उन्हें पता था कि ट्रेन में उनकी मौजूदगी से अफरा-तफरी मच सकती है। लेकिन वह मुंबई में अपने घर जितनी जल्दी हो सके पहुंचना चाहते थे। इसलिए उन्होंने यह जोखिम उठाने का फैसला किया।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/sports/cricket/shreyas-iyer-released-from-hospital-after-successful-surgery-recovery-to-take-place-in-sydney-article-2250088.html]Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, सिडनी में ही रहकर करेंगे रिकवरी अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 2:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/india/sports/shahid-afridi-told-me-to-convert-islam-pakistani-hindu-cricketer-danish-kaneria-major-allegation-1962594.html]\“शाहिद अफरीदी ने मुझे धर्म परिवर्तन करने को कहा\“: पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया का छलका दर्द अपडेटेड Mar 13, 2025 पर 3:30 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/cricket/viral-video-ms-dhoni-dance-video-at-rishabh-pant-sister-wedding-goes-viral-ipl-2025-latest-update-1962431.html]Viral Video: ऋषभ पंत की बहन की शादी में दिखा धोनी का मजेदार अंदाज, डांस वीडियो हो रहा वायरल अपडेटेड Mar 12, 2025 पर 3:39 PM
दुबे ने \“इंडियन एक्सप्रेस\“ को बताया, “कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी। इसलिए मैंने सुबह-सुबह अहमदाबाद से मुंबई जाने के लिए ट्रेन लेने का फैसला किया। हम सड़क के रास्ते भी जा सकते थे। लेकिन ट्रेन ज्यादा तेज थी।“ उन्होंने आगे कहा, “मैंने, मेरी पत्नी और एक दोस्त ने ट्रेन से जाने का फैसला किया। ट्रेन में 3rd AC के टिकट उपलब्ध थे। इसलिए हमने उन्हें बुक कर लिया। हमने जिससे भी बात की, वह चिंतित था। क्या होगा अगर स्टेशन पर या ट्रेन के अंदर कोई मुझे पहचान ले?“
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ से बचने के लिए दुबे ने थर्ड एसी कोच में यात्रा की। कथित तौर पर ट्रेन में अपनी पहचान छिपाने के लिए वह सफर के दौरान कंबल ओढ़े रहे। वह चुपचाप ट्रेन की थर्ड AC बोगी की ऊपरी बर्थ पर रेलवे के भूरे कंबल में खुद को छिपाकर मुंबई की यात्रा की।
ये भी पढे़ं- Student Suicide In Noida: ग्रेटर नोएडा में MBA की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, होली की छुट्टी पर आई थी घर
सफर के दौरान, एक टिकट कलेक्टर (TC) ने पूछा कि क्या शिवम दुबे ट्रेन में हैं? इस पर उनकी पत्नी ने उनकी निजता की रक्षा के लिए अधिकारी को गुमराह किया। हालांकि, मुंबई के बोरीवली स्टेशन पहुंचने पर दुबे ने दिन के उजाले में उमड़ी भीड़ के कारण स्टेशन से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए पुलिस से सहायता मांगी। |