search

नीतीश के राज्यसभा जाने के बीच बड़ा फैसला, निशांत कुमार करेंगे पॉलिटिकल डेब्यू, जानें...कब ज्वाइन करेंगे पार्टी?

LHC0088 Yesterday 22:01 views 203
राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के नामांकन के बाद अब सबकी नजरें बिहार की नई सरकार पर है। इस बीच निशांत कुमार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू में शामिल होंगे। इस बारे में फैसला जेडीयू की एक अहम बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए नेताओं से सवाल किया कि क्या सभी लोग निशांत कुमार के राजनीति में आने से सहमत हैं। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने हाथ उठाकर एक सुर में समर्थन जताया।



राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं निशांत



संजय झा ने बैठक में औपचारिक रूप से निशांत कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, मंत्रियों और पदाधिकारियों ने किया। जेडीयू के कई नेताओं ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पूरी चर्चा पर सिर्फ मुस्कुराते रहे। अंत में पूरे सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। राजनीति में आने के बाद निशांत कुमार बिहार का व्यापक दौरा करेंगे। वे पूरे राज्य में घूमकर जेडीयू के काम और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/us-iran-war-days-before-us-hit-iris-dena-iran-asked-india-to-allow-iris-lavan-visit-article-2380107.html]US-Iran War: ईरान के दूसरे युद्धपोत को बचाने के लिए आगे आया भारत, तकनीकी दिक्कत के बाद डॉकिंग की दी अनुमति
अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 10:24 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/assam-sukhoi-30-fighter-jet-crash-pilot-purvesh-duragkar-part-of-operation-sindoor-article-2380054.html]Su-30MKI Crash: ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे लेफ्टिनेंट पूर्वेश, 10 दिन पहले ही घर से आए थे वापस
अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 5:31 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/hurun-global-rich-list-2026-india-adds-57-new-billionaires-taking-the-total-to-308-mumbai-continues-to-dominate-article-2380042.html]Hurun Global Rich List 2026: भारत में 57 नए अरबपति बने, मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब रखा बरकरार
अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 5:05 PM

बिहार की राजनीति पर सबकी नजर



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पॉलिटिकल डेब्यू की यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब बिहार की राजनीति में चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। जेडीयू प्रमुख राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि, निशांत कुमार ने BIT मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी दिवंगत पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा के बेटे हैं। अब तक निशांत ने अपनी सार्वजनिक छवि काफी कम रखी है और उनका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी रहा है।



हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.61 करोड़ रुपये है, जिसमें से ज्यादातर संपत्ति उन्हें अपनी मां से विरासत में मिली है। निशांत कुमार का राजनीति में आना नीतीश कुमार के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। दरअसल, नीतीश कुमार लंबे समय से वंशवाद की राजनीति के आलोचक रहे हैं। लेकिन 2025 के बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत और जेडीयू में स्पष्ट उत्तराधिकारी की मांग बढ़ने के बाद यह फैसला सामने आया है। हाल ही में मीडिया से बातचीत में निशांत ने यह भी संकेत दिया था कि वे अपने पिता के शासन और कामकाज को करीब से देख रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166803