आदित्य बिड़ला ग्रुप की जल्द स्पोर्ट्स सेगमेंट में एंट्री हो सकती है। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए बोली लगाने जा रहे समूह में आदित्य बिड़ला ग्रुप भी शामिल हो गया है। इस ग्रुप की अगुवाई अमेरिकी स्पोर्ट्स इनवेस्टर डेविड ब्लिट्जर कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स में आधा से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने के लिए उन्होंने एक कंसोर्शियम बनाया है। इस मामले से जुड़े लोगों ने यह बताया। यह कंसोर्शियम राजस्थान रायल्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगाएगा।
डेविड ब्लिट्जर का कंसोर्शियम आधा से ज्यादा हिस्सा खरीदेगा
यह कंसोर्शियम राजस्थान रॉयल्स में आधा से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदेगा, जो अभी आंत्रप्रेन्योर मनोज बडाले के पास है। इस संभावित डील में इनवेस्टमेंट बैंक द रेने ग्रुप हिस्सेदारी बेचने वालों का सलाहकार है। मनीकंट्रोल ने सबसे पहले इस स्टेक सेल के बारे में 8 दिसंबर को खबर दी थी। इस मामले की सीधी जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इस डील के लिए संभावित खरीदारों की तरफ से 15 मार्च तक बोली (binding bids) सौंपी जा सकती है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-new-report-on-gen-z-shows-that-31-percent-of-men-want-their-wives-to-obey-their-husbands-article-2379949.html]Gen Z पर नई रिपोर्ट, 31% पुरुष चाहते हैं पत्नी को माननी चाहिए पति की बात अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 2:29 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/karnataka-budget-social-media-will-be-banned-for-children-under-16-cm-siddaramaiah-announced-while-presenting-budget-2026-article-2379925.html]कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया! CM सिद्धारमैया ने बजट पेश करते हुए किया ऐलान अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 12:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ed-arrests-two-chartered-accountants-in-rs-641-crore-cyber-fraud-case-article-2379916.html]ED Cyber Fraud Case: 641 करोड़ के साइबर फ्रॉड में ED की बड़ी कार्रवाई, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 12:56 PM
राजस्थान रॉयल्स में हिस्सा खरीदने की दौड़ में चार खरीदार
माना जा रहा है कि अभी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में चार खरीदार शामिल हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस डील के लिए वैल्यूएशन 1 से 1.2 अरब डॉलर के बीच हो सकती सकती है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमान बिड़ला (Aryaman Birla) ने इस हफ्ते ब्लिट्जर फैमिली से बातचीत की है। आर्यमान बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। आर्यमान एक पूर्व क्रिकेटर हैं। वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह स्पोर्ट्स में अपनी दिलचस्पी के लिए जाने जाते हैं।
इस डील के जरिए स्पोर्ट्स में आदित्य बिड़ला ग्रुप की हो सकती है एंट्री
अगर यह डील हो जाती है तो यह स्पोर्ट्स लीग सेगमेंट में आदित्य बिड़ला ग्रुप की एंट्री होगी। यह डील ऐसे वक्त होने जा रही है, जब आईपीएल की टीमों की वैल्यूएशंस में तेज उछाल देखने को मिला है। इसमें स्ट्रॉन्ग ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू, स्पॉन्सरशिप ग्रोथ और क्रिकेट एसेट्स में ग्लोबल इनवेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी का हाथ है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में भी बिकने जा रही है हिस्सेदारी
दूसरी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में भी हिस्सेदारी बिकने वाली है। इसकी वजह यह है कि आरसीबी की मालिक डियाजियो अपने नॉन-कोर बिजनेस को बेचना चाहती है। मनीकंट्रोल ने इस बारे में 25 फरवरी को खबर दी थी। आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने में भी सीरम ग्रुप के अदार पूनावाला और कुछ पीई फंडों सहित कई बिडर्स ने दिलचस्पी दिखाई है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Semi-Final: आलिया-रणबीर, वरुण धवन से लेकर अनिल कपूर तक, बॉलीवुड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत का मनाया जश्न
IPL दुनिया में सबसे ज्यादा वैल्यूशंस वाली स्पोर्ट्स लीग में शामिल
IPL दुनिया में सबसे ज्यादा वैल्यूएशंस वाली स्पोर्ट्स लीग में शामिल है। यह सिर्फ अमेरिका के नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) से पीछे है। 2023-2027 के आईपीएल के मीडिया राइट्स का ऑक्शन 6.2 अरब डॉलर में हुआ था। इससे इस स्पोर्ट्स लीग की मजबूत वित्तीय स्थिति का पता चलता है। इस बारे में कमेंट के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप को भेजे गए सवालों के जवाब खबर लिखने तक नहीं मिले थे। |