search

US-Iran Tension: होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 37 भारतीय जहाजों पर 1,100 से अधिक नाविकों की खतरे में है जान! भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी मंडरा रहा है संकट

cy520520 3 hour(s) ago views 528
US-Iran Tension: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण समुद्र में तनाव चरम पर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी के बाद, कम से कम 37 भारतीय झंडे वाले जहाज और 1,109 चालक दल के सदस्य इस खतरनाक क्षेत्र में फंस गए हैं।



\“इंडियन नेशनल शिपओनर्स एसोसिएशन\“ (INSA) ने पुष्टि की है कि भारतीय जहाज फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ जहाज पूरी तरह सामान से लदे हुए हैं, जबकि कुछ माल भरने का इंतजार कर रहे हैं। एसोसिएशन ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिलाया जा सके। उन्होंने चार्टरर्स से भी अपील की है कि वे भारतीय क्रू और संपत्ति की सुरक्षा के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करें।



ईरान ने नाकेबंदी कर दी थी हमले की चेतावनी




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/nitish-kumar-major-political-upheaval-in-bihar-nitish-announces-his-intention-to-enter-the-rajya-sabha-who-new-cm-article-2379238.html]Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर! नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने का किया ऐलान, कौन होगा नया मुख्यमंत्री?
अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 11:26 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/air-india-to-operate-special-flights-to-toronto-frankfurt-paris-amid-tensions-in-the-middle-east-article-2379218.html]Air India: टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस के लिए स्‍पेशल फ्लाइट्स चलाएगी एयर इंडिया, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच लिया फैसला
अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:55 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-braces-for-intense-heat-on-holi-temperatures-reach-33-degrees-celsius-see-today-forecast-article-2379145.html]Delhi Weather Update: होली पर दिल्ली में भीषण गर्मी, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, देखें आज का पुर्वानुमान
अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:17 AM

2 मार्च को IRGC ने ऐलान किया था कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिए प्रभावी रूप से बंद कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उस पर हमला किया जाएगा। इस धमकी के कारण इस व्यस्त समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।



भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर?



होर्मुज जलडमरूमध्य भारत की जीवनरेखा की तरह है। इसकी नाकेबंदी भारत के लिए बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकती है। भारत अपनी जरूरतों का करीब 46% कच्चा तेल इसी रास्ते से मंगवाता है। अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहा, तो देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है और कीमतें आसमान छू सकती हैं। भारत के कुल आयात का लगभग 20%, जिसमें खाद्य पदार्थ, रसायन और बुलियन शामिल हैं, इसी रूट पर निर्भर है। माल ढुलाई और समुद्री बीमा की बढ़ती लागत के कारण आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और महंगाई बढ़ सकती है।



Vladimir Putin: \“रोक देंगे यूरोप की गैस सप्लाई...\“, मिडिल ईस्ट संकट के बीच EU को पुतिन की नई धमकी



हालांकि सरकार ने अभी तक किसी विशेष रेस्क्यू प्लान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन समुद्री अधिकारी स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं। 1,000 से अधिक भारतीय नाविकों की मौजूदगी ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है। वैसे मिडिल ईस्ट में छिड़ा यह युद्ध अब केवल दो देशों की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत जैसे देशों की सप्लाई चेन और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164266