search

Greater Noida Suicide Case: 12वीं के छात्र ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले फोन का डेटा किया डिलीट

cy520520 3 hour(s) ago views 919
Greater Noida Suicide Case: ग्रेटर नोएडा में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। परिवार ने बताया कि लड़के ने घर में रखी पिस्तौल का इस्तेमाल करने से पहले अपने मोबाइल फोन का डेटा डिलीट कर दिया था और अपना लैपटॉप भी तोड़ दिया था। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस इस घटना के पीछे की वजह जानने के लिए कोशिश कर रही है।



यह घटना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में घटी, जहां 18 साल के देवकरण ने कथित तौर पर अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। परिवार के सदस्य उसे गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



12वीं का छात्र था मृतक




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-schools-bomb-threat-3-schools-are-threatened-with-bombings-capital-is-on-high-alert-police-begun-investigation-article-2377958.html]Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच
अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 11:26 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/protests-in-india-center-monitors-khamenei-supporters-warns-states-against-potential-violence-internet-disrupted-in-jk-article-2377926.html]खामेनेई समर्थकों पर केंद्र की नजर! संभावित हिंसा के खिलाफ राज्यों को दी चेतावनी, J&K में इंटरनेट प्रभावित
अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 10:51 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-drunk-mercedes-driver-hits-a-traffic-constable-in-hyderabad-drags-him-for-nearly-1-km-article-2377892.html]Hyderabad Drunk Driving Case: नशे में मर्सिडीज चालक ने ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी टक्कर, लगभग 1 किमी तक बोनट पर घसीटा
अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 10:22 AM

देवकरण उत्तर प्रदेश के दादरी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में कक्षा 12 का छात्र था। उसके परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है, जो दिव्यांग बताया जा रहा है। उसके पिता सेना से रिटायर हैं और अब गांव में खेती और प्रॉपर्टी का काम करते हैं।



परिवार के सदस्यों के अनुसार, घटना से कुछ ही समय पहले देवकरण दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गया था। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी मां और छोटा भाई दौड़कर ऊपर गए और उसे खून से लथपथ पाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी घर पर जमा हो गए।



इलाज के दौरान हुई मौत



उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने रोजाना के काम में व्यस्त थे।



पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या की असली वजह अभी साफ नहीं है। जांच के तहत पुलिस उसके मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पारिवारिक परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।



पुलिस ऑफिसर ने दी जानकारी



सीनियर पुलिस ऑफिसर अमित कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और परिजनों ने देवकरण को शांत स्वभाव का लड़का बताया। उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं था वह मानसिक परेशानी जुझ रहा है।



यह भी पढ़ें: Hyderabad Drunk Driving Case: नशे में मर्सिडीज चालक ने ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी टक्कर, लगभग 1 किमी तक बोनट पर घसीटा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164077