search

Rajasthan Bus Accident: बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 यात्रियों की मौत; कई घायल

LHC0088 3 hour(s) ago views 434
Barmer-Jodhpur Highway Accident: राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी स्लीपर बस और ट्रेलर ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।



यह भीषण दुर्घटना बाड़मेर जिले के पास हुई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत बालोतरा के नाहटा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।



पूरी तरह चकनाचूर हो गया बस का एक हिस्सा




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rising-bharat-summit-his-attitude-sometimes-seems-like-that-of-a-tapori-or-mawali-says-bjp-mp-kangana-ranaut-about-rahul-gandhi-article-2377185.html]Rising Bharat: \“उनका रवैया कभी-कभी टपोरी या मवाली जैसा लगता है\“ राहुल गांधी पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कही ऐसी बात
अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 8:01 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/arvind-kejriwal-claims-if-delhi-elections-were-held-today-bjp-would-not-win-even-10-seats-if-this-happen-then-i-will-quit-politics-article-2377172.html]\“...तो राजनीति छोड़ दूंगा\“, केजरीवाल का दावा- अगर दिल्ली में आज चुनाव हुए तो BJP 10 सीट भी जीत नहीं पाएगी
अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 7:48 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/west-bengal-elections-temporary-teachers-demands-salary-hike-protest-ahead-of-the-assembly-polls-article-2377164.html]बंगाल चुनाव से पहले अस्थायी शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक!
अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 7:07 PM

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में यह आमने-सामने की भीषण टक्कर लग रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हादसा तेज रफ्तार, ड्राइवर की थकान या लो विजिबिलिटी के कारण हुआ। घटनास्थल की तस्वीरों में स्लीपर बस का एक हिस्सा पूरी तरह से कटा हुआ नजर आ रहा है, जो टक्कर की तीव्रता को दर्शाता है।



राजस्थान में पिछले कुछ हफ्तों में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। पिछले महीने ही जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर रामदेवरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस एक ट्रेलर से टकरा गई थी, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर, विशेषकर रात के समय सावधानी से गाड़ी चलाने की सख्त हिदायत दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166295