search

भोपाल में सिग्नल तोड़ने पर बवाल : ई-रिक्शा रोका तो चालक की पत्नी ने खाया जहर, कंट्रोल रूम तिराहे पर हंगामा

LHC0088 Yesterday 19:56 views 384
  

ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने खाया जहर!  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे पर गुरुवार दोपहर चालानी कार्रवाई के दौरान हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब सिग्नल तोड़ने पर रोके गए एक ई-रिक्शा चालक से विवाद हो गया। पुलिस द्वारा चालान काटने और थाने ले जाने की बात कहे जाने पर ई-रिक्शा में पीछे बैठी चालक की पत्नी ने जहर खा लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद प्वाइंट पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी घबरा गए और कंट्रोल रूम में जाकर छुप गए। उधर, ई-रिक्शा चालक ने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर कंट्रोल रूम पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की समझाइश के बाद वह पत्नी को अस्पताल लेकर गया, हालांकि देर शाम तक अरेराहिल्स और जहांगीराबाद पुलिस को किसी अस्पताल से महिला के भर्ती या घायल होने की सूचना नहीं मिली।

जानकारी के मुताबिक, नवल कुशवाहा उर्फ राहुल बरखेड़ी क्षेत्र का निवासी है और ई-रिक्शा चलाता है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह पत्नी पूजा के साथ जहांगीराबाद से न्यूमार्केट की ओर जा रहा था। इसी दौरान कंट्रोल रूम तिराहे पर सिग्नल तोड़ने पर चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। चालान काटने की बात पर विवाद बढ़ा और थाने ले जाने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें- होली पर घर जाने की टेंशन दूर, भोपाल मंडल चलाएगा 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट व टाइमिंग
चालान के डर से चूहामार दवा खाने का आरोप

आरोप है कि इस चेतावनी से घबराकर पूजा ने बैग से चूहामार दवा निकालकर खा ली। इसके बाद घटनास्थल पर तनाव बढ़ गया। चालक ने कंट्रोल रूम में पहुंचकर विरोध जताया, जबकि पुलिसकर्मी मौके से हट गए।

जहांगीराबाद और अरेराहिल्स पुलिस ने घायल महिला की जानकारी या किसी भी प्रकार की शिकायत से इनकार किया है। ट्रैफिक एसीपी अजय वाजपेयी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों से बात करेंगे और जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।

    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233