search

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों को एक साल से नहीं मिला वेतन, होली पर भी संकट

cy520520 Yesterday 19:28 views 560
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।  



जागरण संवाददाता, दरभंगा । कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के अधीन अतिथि शिक्षकों को पिछले एक वर्ष से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। अतिथि शिक्षकों ने प्रशासनिक उदासीनता के कारण भुगतान में देरी की बात कह रहे हैं।

भुगतान नहीं होने से इनकी स्थिति काफी दयनीय हो गई है। अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग के ज्ञापांक -19-जी 1-01/2025 -133 दिनांक 17. 7. 2025 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अतिथि शिक्षक मद में 3.13 करोड़ राशि स्वीकृत है।

उक्त राशि अतिथि शिक्षक लेजर मद में उपलब्ध नहीं कराने के कारण मार्च 2025 से मानदेय का भुगतान लंबित है। कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के उदासीनता के कारण आज शिक्षकों की होली फीकी बीतने वाली है।

अतिथि शिक्षकों की पहले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई अब भूखे पेट काम करने को विवश हैं। अंशकालिक शिक्षकों का कहना है कि बिहार सरकार के संकल्प अनुसार विधिवत 2015, 2018 एवं 2019 में नियुक्त अद्यतन कार्यरत हैं।

अतिथि शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग बिहार सरकार की ऐसी उदासीनता पहले कभी नहीं दिखी थी। पूर्व में 53 अतिथि शिक्षकों का 21 जून 2025 से 2026 ग्रीष्मावकाश तक के लिए सेवा नवीनीकरण किया जा चुका है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियमित कर्मियों के लेजर में राशि उपलब्ध कराने , फिर बिना पत्र उक्त राशि की कटौती, विश्वविद्यालय के आग्रह पर अतिथि शिक्षक लेजर मद में राशि उपलब्ध कराने में हो रहे विलंब से होली पूर्व भुगतान पर भी आशंका है।
पेंशनरों को नहीं हो रहा भुगतान, बढ़ी परेशानी

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारियों को पिछले कई माह से पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है। इस कारण इनके सामने परेशानियां बढ़ गई है।

इस बाबत बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ प्रक्षेत्र दरभंगा के प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने होली जैसे महान पर्व में भी शिक्षा कर्मियों का पेंशन का भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।

कहा कि शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध के कारण सेवानिवृत कर्मी परेशान हो रहे हैं। इनका भुगतान नहीं हो पा रहा है।

इधर पेंशनभोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा. कौशल ठाकुर, सचिव सत्यनारायण सिन्हा और तेज नारायण यादव ने भी पेंशन भुगतान में हो रहे विलंब को लेकर रोष व्यक्त किया।


अतिथि शिक्षकों के भुगतान को लेकर उच्च शिक्षा विभाग से वार्ता हुई है। इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक पहल की जाएगी। फिलहाल होली से पूर्व अतिथि शिक्षकों को कुछ ना कुछ भुगतान जरूर किया जाएगा।


प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय, कुलपति, केएसडीएसयू, दरभंगा।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163852