search

कानपुर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री BJP पर बरसे, शंकराचार्य पर लगे आरोपों को लेकर भी की टिप्पणी

deltin33 3 hour(s) ago views 418
  

कानपुर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री BJP पर बरसे



जागरण संवाददाता, कानपुर। देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है, सरकारें कार्पोरेट की तरह काम कर रहीं है, वह देश को बांटने की तरह काम कर रही है। उनकी काली करतूतें है, जिसपर काला पर्दा डाला जा रहा है। जो जल्दी ही हटने वाला है। इसके बाद यह कभी लौट नहीं पाएगे।

हमने राजनीतिज्ञ दल बनाया है, अब हम सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारे साथ सवर्ण समाज के अलावा सनातनी और युवा हैं। वहीं दिल्ली में सामान्य वर्ग के प्रस्तावित आंदोलन में भी भाग लेगे। यह बातें गुरुवार को घर पहुंचे पूर्व पीसीएस (PCS) अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने साझा कीं।

इस दौरान उन्होंने यूजीसी द्वारा एससी और ओबीसी संबंधी भर्ती पत्र पर कहा कि इस बारे में अभी पढ़ा नहीं है। वहीं, शंकराचार्य पर लगे आरोपों पर कहा कि जिन व्यक्ति ने उनपर आरोप लगाया है, वह हिस्ट्रीशीटर, गो तस्कर और रेप का अपराधी रहा है, जिसके द्वारा साजिशन आरोप लगाया जा रहा है।

कहा कि वह हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से ही मामले को स्वत: संज्ञान लेने की अपील करते हैं। इस दौरान उन्नाव से का सांसद साक्षी महाराज के यूजीसी के पक्ष में 90 प्रतिशत लोगों के सड़क पर उतरने के बयान पर कहा कि अगर उन्हें या अन्य को सवर्ण समाज का वोट नहीं चाहिए तो वह सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दें कि उन्हें सवर्ण समाज का वोट नहीं चाहिए। इसके बाद जीत कर दिखाएं।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477286