भारत-इजरायल के बीच कई बड़े समझौते, आतंकवाद खिलाफ दोनों देश एकजुट (फोटो सोर्स- एएनआई)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इजराइल के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।
संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने \“शालोम\“ कहकर अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके लिए वे आभारी हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि नौ साल पहले उन्हें पहली बार इजराइल आने का मौका मिला था और अब नौ साल बाद दोबारा यहां आना उनके लिए गर्व का क्षण है।
\“केनेस्सेट मेडल\“ को 140 करोड़ भारतीयों को किया समर्पित
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्हें \“स्पीकर ऑफ द केनेस्सेट मेडल\“ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजराइल की दोस्ती को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और आपसी विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
नेतन्याहू बोले– यह दौरा बेहद खास रहा
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के दौरे को \“अद्भुत\“ बताया। उन्होंने कहा कि यह छोटा लेकिन बेहद सफल और भावुक दौरा रहा।
नेतन्याहू ने कहा कि केनेस्सेट में पीएम मोदी के भावुक संबोधन के बाद इजराइल में शायद ही किसी की आंखें सूखी रही हों। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों को एक-दूसरे के दिलों और दिमागों को और करीब से समझने का अवसर मिला।
चीन का ह्यूमनॉइड रोबोट सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, सरकारी मांग कम हुई तो मंडरा रहा ये खतरा  |