search

इबादत के बीच अखाड़ा बनी मुरादाबाद की ये मस्जिद, बेल्टों से हमले का वीडियो देख पुलिस भी रह गई दंग!

deltin33 3 hour(s) ago views 239
  

शिया मस्जिद में मारपीट करते लोग। सौ. प्रसारित वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुकद्दस रमजान में अल्लाह एक नेकी के बदले 70 नेकियों के सवाब से नवाजता है। लेकिन, शहर की शिया मस्जिद को कुछ लोगों ने अखाड़ा बना दिया। इसका एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष मस्जिद के अंदर ही झगड़ते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने की वजह से पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो में दिख रहे दाेनों पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से समझौते के प्रयास हो रहे हैं।

दरअसल यह मामला मुगलपुरा के लाकड़ी वालान स्थित शिया मस्जिद का बताया जा रहा है। घटना पहले रोजे की बताई जा रही है। घटना के कई दिन बीतने के बाद वीडियो प्रसारित हाेने से हलचल मची हुई है। तकबीर के दौरान खड़े होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बहसबाजी होने के बाद नमाजियों के बीच विवाद बढ़ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई।

इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे प्रसारित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नमाज के दौरान तकबीर के उच्चारण को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। पहले कहासुनी हुई, लेकिन माहौल गरमा गया और मस्जिद परिसर के अंदर ही दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर बेल्टों से हमला कर दिया। इस घटना से वहां मौजूद अन्य नमाजियों में अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव करते भी नजर आ रहे हैं, लेकिन स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रसारित वीडियो जांच का हिस्सा है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अफवाहों से बचने की सलाह दी है। इंटरनेट मीडिया पर शांति व्यवस्था को भंग करने वाले वीडियो न प्रसारित किये जाएं।

  


लाकड़ी वालान में नमाज के दौरान मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ है। इस प्रकरण में दोनों पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। वीडियो के आधार पर झगड़ा करने वालों की पहचान की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी





यह भी पढ़ें- UP Crime: मुरादाबाद में महिला चौकीदार को क्यों उतारा मौत के घाट? हत्यारोपित ने बताया वो खौफनाक कारण   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477268